प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, हांसी — नवरात्र एवं अखंड ज्योति महोत्सव
माँ भगवती के नवरात्रे वर्ष में दो बार — चैत्र और शारदीय ऋतु में — पूरे देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाए जाते हैं। भक्तजन इन पावन दिनों में माँ भगवती के व्रत, पूजन और निरजल उपवास रखते हैं। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है तथा अखंड ज्योति का प्रज्वलन किया जाता है।
अखंड ज्योति का महत्व:
माना जाता है कि दीपक प्रज्वलित करने से जीवन में शांति, शक्ति और सद्भाव का संचार होता है।
प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, हांसी में भी इस पावन अवसर पर अत्यंत शुद्धता और श्रद्धा के साथ देशी घी से अनेक अखंड ज्योतियाँ भक्तों के नाम से स्थापित की जाती हैं।
ज्योति के निर्वाह हेतु एक विशेष व्यक्ति की नियुक्ति की जाती है, जो दिन–रात पूर्ण समर्पण से दीप की लौ और घी की देखभाल करता है, ताकि ज्योति अखंड रूप से प्रज्वलित रहे।
राम नवमी एवं अखंड ज्योति उत्सव – पावन झलकियाँ




