जीर्णोद्धार समिति की संरचना एवं पदाधिकारी

जीर्णोद्धार समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित समस्त आर्थिक लेन- देन हेतु एक पृथक बैंक खाता खोला जाएगा तथा समस्त दान, सहयोग राशि एवं व्यय उसी खाते के माध्यम से किए जाएँगे, जिससे पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके।
दिनांक 06.08.2023 को पारित प्रस्ताव (Resolution) के अनुसार, वर्तमान जीर्णोद्धार समिति की संरचना निम्नलिखित है:
1. श्री अशोक गुप्ता
(पुत्र: स्वर्गीय श्री रघुनंदन लाल गुप्ता)
— अध्यक्ष (President), जीर्णोद्धार समिति
2. श्री अशोक गुप्ता जी, फरीदाबाद
(पुत्र: स्वर्गीय श्री माम राज गुप्ता)
— उपाध्यक्ष (Vice-President), जीर्णोद्धार समिति
3. श्री दीपक गुप्ता
(पुत्र: स्वर्गीय श्री मदन लाल गुप्ता)
— सचिव (Secretary), जीर्णोद्धार समिति
4. श्री आनंद गुप्ता
(पुत्र: स्वर्गीय श्री माम राज गुप्ता)
— कोषाध्यक्ष (Treasurer), जीर्णोद्धार समिति
5. श्री संजय बिंदल
(पुत्र: स्वर्गीय श्री देवकी नंदन बिंदल)
— संयुक्त कोषाध्यक्ष (Joint Treasurer), जीर्णोद्धार समिति

मंदिर जीर्णोद्धार समिति का गठन

दिनांक 06.08.2023 को पंजाबी बाग क्लब, दिल्ली में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में प्रबंधन समिति
द्वारा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि मंदिर के जीर्णोद्धार जैसे व्यापक, बहु-स्तरीय एवं
महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने हेतु एक पृथक मंदिर जीर्णोद्धार
समिति का गठन किया जाना आवश्यक है।
यह समिति मंदिर की मुख्य/प्रधान प्रबंधन समिति के अधीन कार्य करेगी तथा जीर्णोद्धार से संबंधित समस्त
गतिविधियों—निर्माण, योजना, समन्वय एवं निगरानी—को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराएगी।