प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, हांसी में अखंड ज्योति का महत्व
यह प्राचीन मंदिर अपनी परंपरा और प्राचीनता के लिए विख्यात है। हमारे सनातन धर्म में अखंड ज्योति का विशेष महत्व बताया गया है। भक्तजन देवी–देवताओं की प्रसन्नता हेतु अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अखंड दीप जलाने से देवता प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
माता रानी के शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ राम नवमी के अवसर पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार एक दिन से लेकर नौ दिन तक अखंड दीप प्रज्वलित करते हैं।
प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, हांसी में अत्यंत शुद्धता और श्रद्धा के साथ, देशी घी से अलग-अलग भक्तों के नाम से अनेक अखंड ज्योतियाँ स्थापित की जाती हैं।
अखंड ज्योति – पावन झलकियाँ








